Tuesday, August 13, 2019

मिट्टी मेरे गांव की"- बुन्देली काव्य संग्रह

 बुंदेलखंड में जन्मी लेखिका ने अपनी मातृभाषा में 104 पेज का बुन्देली काव्य संग्रह "मिट्टी मेरे गांव की" लिखा। लेखिका जयति जैन "नूतन", हमेशा स्वतंत्र लेखन करती हैं। कई विधाओं में लिखने वाली लेखिका हमेशा सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। इससे पहले उनकी दो लघु पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और तीसरा एकल संग्रह वह अपने पाठकों के बीच लायीं हैं।
बुन्देली सिर्फ भाषा नहीं, बुंदेलखंड के लोगों की पहचान है। इसमें कोई दोराय नहीं कि हाल में ही प्रकाशित बुन्देली काव्य संग्रह "मिट्टी मेरे गांव की" इसका जीता जागता उदाहरण है। इस संग्रह में विभिन्न रसों से सजी बुंदेली कविताएं हैं। इस संग्रह की कई कविताएं आपको गुदगुदायेगीं, तो कई कविताएं आपको ग्रामीण जीवन से, वहां की सोच, परेशानियों से रूबरू करवाएगीं।बुंदेलखंडी भाषा जिसे बुंदेली भाषा भी कहते हैं यह एक लयबद्ध भाषा है, जिसकारण इसमें हैं, थे जैसे शब्द नहीं मिलते।
लेखिका के अनुसार - "बुन्देली हम बुंदेलखंडी लोगों की पहचान है। इस संग्रह की खास बात यह है कि इसमें मैंने शब्दावली दे रखी है, जिससे सभी हिंदीभाषी आसानी से इसे पढ़ सकेगें।"
लेखिका अपनी बात पर खरी उतरीं, इस संग्रह के अंत में शब्दावली दी गयी है जिससे आप इसे बिना परेशानी के पढ़ सकते हैं।
यह संग्रह श्वेतांशु प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित हुआ है और आप सभी के लिए यह filpkart (ऑनलाइन वेबसाइट) पर उपलब्ध है।

Monday, August 6, 2018

जयति जैन "नूतन"

चहकते पंछी: - जयति जैन "नूतन"



लोगों की भीड़ से निकली साधारण लड़की जिसकी पहचान बेबाक और स्वतंत्र लेखन है !
जैसे तरह-तरह के हज़ारों पंछी होते हैं, उनकी अलग चहकाहट "बोली-आवाज़", रंग-ढंग होते हैं ! वेसे ही मेरा लेखन है जो तरह -तरह की भिन्नता से - विषयों से परिपूर्ण है ! मेरा लेखन स्वतंत्र है, बे-झिझक लेखन ही मेरी पहचान है !!
युवा लेखिका, सामाजिक चिंतक- जयति जैन "नूतन"

पति का नाम - इं. मोहित जैन ।
1: जन्म - 01-01-1992
2: जन्म / जन्म स्थान - रानीपुर जिला झांसी

3: a) वर्तमान पता- पुणे (महाराष्ट्र)
b) स्थायी पता- जयति जैन "नूतन ", सेक्टर 3 , शक्तिनगर भोपाल , पंचवटी मार्केट के पास !

4: ई-मेल- Jayti.jainhindiarticles@gmail.com
5: शिक्षा /व्यवसाय- डी. फार्मा , बी. फार्मा , एम. फार्मा ,/ फार्मासिस्ट , लेखिका

6: विधा - कहानी , लघुकथा , कविता,  लेख , दोहे, मुक्तक, शायरी,व्यंग्य
7: प्रकाशित रचनाओं की संख्या- 650 से ज्यादा रचनायें समाचार पत्रों व पत्रिकाओ में प्रकाशित

8: एकल संग्रह - 1) वक़्त वक़्त की बात ( लघुकथा संग्रह, 20 पृष्ठ)
 2) राष्ट्रभाषा औऱ समाज (32 पृष्ठ)
3) मिट्टी मेरे गांव की (बुन्देली संग्रह, 104 पृष्ठ)

साझा काव्य संग्रह
A- मधुकलश
B- अनुबंध
C- प्यारी बेटियाँ
D- किताबमंच
E- भारत के युवा कवि औऱ कवयित्रियाँ ।
F - काव्य स्पंदन पितृ विशेषांक
G- समकालीन हिंदी कविता ।
H- साहित्य संगम संस्थान से प्रकाशित
उत्कृष्ट रचनाओं का संकलन
I- अनकहे एहसास
J- वुमन आवाज महिला विषेषांक
K- रेलनामा
L- काव्य चेतना

9: सम्मान-
- "श्रेष्ठ नवोदित रचनाकार सम्मान" से सम्मानित !
- अंतरा शब्द शक्ति सम्मान 2018 से सम्मानित !
-  हिंदी सागर सम्मान 
- श्रेष्ठ युवा रचनाकार सम्मान
- कागज़ दिल साहित्य सुमन सम्मान
- वुमन आवाज़ अवार्ड 2018
- हिंदी लेखक सम्मान
- भाषा सारथी सम्मान

10: अन्य उपलब्धि- बेबाक व स्वतंत्र लेखिका। हिंदी सागर त्रेमासिक पत्रिका में " अतिथि संपादक " (2018)
11:- लेखन का उद्देश्य- समाज में सकारात्मक बदलाव।

12:- रानीपुर (जिला झांसी उप्र) की पहली लेखिका जो प्रकाश में आयीं।
13:- लेखन के क्षेत्र में 2010 से अब तक ।

---- " आप गूगल पर जयति जैन नूतन या जयति जैन रानीपुर डाल कर कुछ रचनाये सर्च कर सकते हैं । " ----

Wednesday, November 30, 2016

चहकते पंछी- * जयति जैन *


Welcome to chahakte panchhi
अगर आपको कोई लेख अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक एंव अन्य सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें | आपका यह प्रयास मुझे और अच्छे लेख लिखने व आप तक पहुचाने के लिए प्रेरित करेगा |
ये प्रकाशित लेख का संग्रह है,  
इस कारण संवाद और लेख चुराकर अपने नाम से प्रकाशित करने की भूल या प्रयास न करे !! धन्यवाद !!

हेलो दोस्तो,लेख एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिये आप सच्चाई को दुनिया के सामने ला सकते हैं !!! एक महिला का लेखिका के रूप में अपनी पहचान बनाना सरल नहीं है, लेकिन बहुत मुश्किल भी नहीं है !

                              चहकते पंछी
http://jaytichahkatepanchhi.blogspot.in/2016/03/blog-post.html
&
jaytichahkatepanchhi.blogspot.in
 E-mail करें-
jayti.jainhindiarticles@gmail.com